Hunza Valley: कहाँ पर अवस्थित है ?
हुंजा गांव हिमालय पर्वतमाला पर स्थित हैं। इसे विश्व की छत भी कहा जाता है। यह भारत के उत्तरी छोर पर स्थित है, जहां से भारत, पाकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान की सीमाएं मिलती हैं पाकिस्तान की हुंजा वैली (Hunza Valley)में लोग 120 साल से लेकर 150 साल तक जिंदा रह सकते हैं, तो वहीं पाकिस्तान में लोगों की औसत आयु सिर्फ 67 साल है। यहां पर हुंजा समुदाय के लोग रहते हैं।
क्या है सेहत का राज ?
हुंजा जनजाति की आबादी करीब 87 हजार है। यहां रहने वाले लोग दुनिया से दूर एक प्रकार के आइसोलेशन में रहते हैं और वह अपनी कुछ खास आदतों की वजह से अधिक सेहतमंद हैं। इनका रहन-सहन सैकड़ों वर्ष पुराना है। इनमें से कई लोग 165 साल तक जीवित रहते हैं। हुंजा जनजाति की खास बात यह है कि यहां के लोग बहुत कम बीमार पड़ते हैं। उन्होंने कभी ट्यूमर जैसी बीमारी के बारे में सुना भी नहीं।यहां रहने वाले लोग किसी भी प्रकार का प्रोसेस्ड फूड नहीं खाते हैं। वह सब्जियां, दूध, अनाज और फल खासतौर पर खूबानी को खाते हैं।ग्लेशियर का पानी पीने के साथ-साथ उनके नहाने के काम भी आता है।इसका मतलब यही हुआ शुद्ध हवा , शुद्ध पानी और शुद्ध खाना के साथ अपने ही समुदाय के साथ एकांत में वास करने से इन लोगो की औसत आयु बहुत अधिक है.रोजाना 15 से 20 किलोमीटर पैदल चलना और टहलना उनकी जीवनशैली में शामिल है। हंसना भी उनकी जीवनशैली का हिस्सा है।
खूबानी फल :
हुंजा समुदाय के लोग खूबानी फल को बहुत शौक से खाते हैं। माना जाता है कि इस फल के जूस को पीकर वहां के लोग कई महीनों तक जिंदा रह सकते हैं। खूबानी के बीज में एमीग्डालिन पाया जाता है जो विटामिन बी-17 का सोर्स होता है। इसकी वजह से लोगों को कैंसर जैसी घातक बीमारियां भी नहीं होती हैं।
Always feel Young : जवान60 वर्षोतक
इस घाटी में रहने वाले हुंजा समुदाय के लोग ज्यादा उम्र तक बच्चे पैदा कर सकते हैं. हुंजा समुदाय की महिलाएं 60 से 90 वर्ष की आयु तक गर्भधारण कर सकती हैं।